ब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहर

बोरीवली में बेकाबू डंपर ने बरपाया कहर; वाहनों को मारी टक्कर, कई जख्मी

मुंबई: मुंबई के पश्चिमी उपनगर बोरीवली में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक डंपर और दो बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक डंपर के नीचे आ गईं। इस भीषण हादसे में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल, उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह भीषण हादसा बोरीवली पश्चिम में बोरीवली-गोराई रोड पर हुआ। इस हादसे में बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हुए है। सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक दुर्घटना के असल कारणों का पता नहीं चल पाया है।
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। रात का समय होने के कारण सड़क पर ज्यादा ट्रैफिक नहीं था। इसलिए दुर्घटना के कारण जाम की समस्या उत्पन्न नहीं हुई। इलाके के लोग तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य में मदद कि।
पुलिस फिलहाल, इस बात की जांच कर रही है कि इस हादसे में किसकी गलती है। हादसे के बाद दो दोपहिया वाहन डंपर के पिछले पहिए के नीचे आ गए और क्षतिग्रस्त हो गए। दोपहिया सवारों की भीषण दुर्घटना में जान बाल-बाल बच गई। इस हादसे में एक स्कूटी और एक रॉयल इनफील्ड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद कुछ देर के लिए दुर्घटना स्थल पर अफरातफरी मच गई। पुलिस इस मामले में अब आगे की जांच की जा रही है।