दिल्लीदेश दुनियाब्रेकिंग न्यूज़शहर और राज्य

बड़ी आपदा: तुर्की और ग्रीस में 7 की तीव्रता से भूकंप के झटके, अब तक 6 की मौत और 202 घायल, इजमिर शहर में घुसा समुद्र का पानी

अंकारा: पश्चिमी तुर्की और ग्रीस में शुक्रवार को जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.0 आंकी गई। भूकंप की वजह से इजमिर शहर में इमारतें और अन्य भवन जमींदोज हो गए हैं। इस कारण अब तक 6 लोगों की मौत हो हुई है, जबकि 202 लोग घायल हुए हैं। ग्रीस में झटकों के बाद लोग दहशत में घरों से बाहर आ गए। झटकों के बाद समुद्र का स्तर बढ़ गया और तुर्की के शहर इजमिर में समुद्र का पानी भर गया। कुछ लोगों ने इसका वीडियो शेयर किया है।

इजमिर शहर में सुनामी जैसे हालात
इजमिर मेयर तुनक सोयर ने सीएनएन तुर्क को बताया कि भूकंप में करीब 20 इमारतें ढह गई हैं। यह तुर्की का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। यहां करीब साढ़े 45 लाख की आबादी रहती है। वहीं, तुर्की के आंतरिक मंत्री ने ट्वीट कर बताया कि इजमिर शहर में छह इमारतों को नुकसान पहुंचा है। वहीं तुर्की के आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि केवल बाराकली जिले में कम से कम 10 इमारतें गिर गईं। स्थानीय मीडिया में चल रहे कई वीडियोज में गिरी हुई इमारतें दिखाई दे रही हैं। कई अपार्टमेंट की दीवारों में बड़ी दरारें भी आ गईं हैं। स्वास्थ्य मंत्री फहार्टिन कोका ने ट्वीट कर कहा है कि इजमिर शहर में 38 एम्बुलेंस, दो एम्बुलेंस हेलीकॉप्टर और 35 मेडिकल टीम बचाव का काम कर रहे हैं।

वहीं, ग्रीस में जहां भूकंप आया वहां की आबादी करीब 45 हजार की है। यह तटीय इलाका है। यह यहां का सबसे बड़ा भूकंप था। यहां काफी तबाही हुई है। जोरदार भूकंप की वजह से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। तुर्की के इजमिर शहर में सुनामी की भी खबरें हैं। इस वीडियो में साफ दिख रहा है शहर में सुनामी से कितना नुकसान हुआ होगा।

तुर्की राष्ट्रपति बोले- मदद के लिए तैयार हूं
तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोआन ने ट्वीट किया कि वे सरकार के पास उपलब्ध सभी साधनों के साथ लोगों की मदद करने के लिए तैयार हैं। वहीं, हेल्थ मिनिस्टर फहार्तीन कोका ने ट्विटर पर भूकंप से मौतों की पुष्टि की। उन्होंने लिखा कि इजमिर में लोग बचने के लिए घरों से भागकर सड़कों पर जमा हो गए। यहां कम से कम 20 इमारतें गिरी हैं।

अलग-अलग रही भूकंप की तीव्रता
तुर्की के आपदा और आपातकालीन प्रबंधन प्रेसीडेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र एजियन सागर में 16.5 किलोमीटर गहराई पर था।
यूरोपियन-मेडिटेरियन सीसमोलॉजिकल सेंटर ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 6.9 थी। इसका केंद्र समोस के ग्रीक आइसलैंड से 13 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था।
यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 7 थी।
बता दें कि तुर्की का इजमिर प्रांत एक्टिव फॉल्ट लाइन पर है। प्रमुख उत्तरी अनातोलियन फॉल्ट लाइन के कारण 1999 में इस्तांबुल के पास काफी शक्तिशाली भूकंप आया था। इसमें 17,000 से ज्यादा लोग मारे गए थे। इस्तानबुल (1.55 करोड़) और अंकारा (57 लाख) के बाद आबादी के हिसाब से इजमिर तुर्की का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। यहां की जनसंख्या करीब 43 लाख है।