भीमा कोरेगांव मामले में आरोपी तेलतुंबडे को कोर्ट ने दिया रिहा करने का आदेश
मुंबई, पुणे सत्र न्यायालय ने भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में आरोपी लेखक व कार्यकर्ता आनंद तेलतुंबडे को आज रिहा करने का आदेश दिया। पुणे पुलिस को आनंद तेलतुंबडे पर नक्सलियों से लिंक होने के शक में मुंबई से गिरफ्तार किया था। कुछ महीने पहले पुणे पुलिस ने तेलतुंबडे के गोवा स्थित आवास पर भी छापेमारी की थी।
बता दें कि शुक्रवार को पुणे सेश कोर्ट ने तेलतुंबडे की अग्रिम जमानत को रद कर दिया था। तेलतुंबडे की जमानत को रद करते हुए अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश किशोर वडाने ने कहा था कि जांच अधिकारियों के पास तेलतुंबडे के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं।
भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में नक्सलियों से संबंध के आरोप में नजरबंद वामपंथी विचारकों पी वरवरा राव, सुधा भारद्वाज,अरुण फरेरा,गौतम नबलखा और वेरनोन गोंजाल्विज को पुणे पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
