अहमदनगरमहाराष्ट्रमुंबई शहर

मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल की मां का निधन…

सिंधुताई पाटिल (फाइल फोटो)

अहमदनगर, महाराष्ट्र के आवास मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल की मां सिंधुताई का 85 वर्ष की उम्र में रविवार को जिले के प्रवरनगर स्थित अस्पताल में निधन हो गया। परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी। सिंधुताई अपने पीछे तीन बेटों, दो बेटियों और नाती-पोतों को छोड़कर गई हैं। उनकी बहू शालिनी विखे पाटिल ने बताया कि वृद्धावस्था की वजह से उनकी मौत प्रवर मेडिकल ट्रस्ट अस्पताल में हुई। उनका अंतिम संस्कार रविवार दोपहर कर दिया गया।