उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

मऊ में महिला ने तीन बच्चों के साथ खाया ज़हर; एक की मौत और दो की हालत गंभीर

मऊ: घोसी कोतवाली क्षेत्र के कुडहनी गांव निवासी एक महिला ने अपने पति से मामूली विवाद के बाद सोमवार की देर रात अपने तीन बच्चों को ज़हर देने के बाद खुद भी खा लिया। सभी की हालत गंभीर होने पर आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां मंगलवार सुबह एक बच्चे की माैत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।
कुडहनी गांव निवासी गौतम का उसकी पत्नी 30 वर्षीय शशिकला से साेमवार की शाम को किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। देर रात को शशिकला सभी को भाेजन देने के बाद सोने के लिए चली गई। इसके बाद उसने पहले अपने तीन बच्चों प्रियांशु (12 वर्ष), प्रिया (11 वर्ष) और अविनाश (8 वर्ष) सल्फास घोलकर पिलाया फिर उसी को घाेल को खुद भी पी लिया। कुछ देर बाद तीनों की हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में चारों को बडरांव सीएचसी पर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात करीब 12 बजे सभी जिला अस्पताल आए। तीनों बच्चों को आईसीयू में भर्ती किया गया। उस दौरान बताया गया था कि महिला की हालत ज्यादा गंभीर है, लेकिन उपचार के बाद उसकी हालत में तेजी से सुधार होने लगा। वही मंगलवार की सुबह उपचार के दौरान आठ वर्षीय अविनाश की मौत हो गई। चिकित्सकों के मुताबिक, प्रियांशु और प्रिया की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।