Uncategorised

मनसे ने शुरू किया सदस्यता पंजीकरण अभियान, मिल रहा अच्छा प्रतिसाद!

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) का सदस्यता पंजीकरण अभियान शुरू गया है। मनसे की सदस्यता के लिए ऑनलाइन क्यूआर कोड और विज्ञापन में दिए गए मोबाईल नंबर ८८६०३ ००४०४ पर मिस्ड कॉल करके आधिकारिक वेबसाइट लिंक के माध्यम से विकल्प उपलब्ध है।
सायन-कोलीवाड़ा के मनसे विभाग अध्यक्ष अनंत कांबले ने बताया कि प्रभाग क्र. १७६ (१८२) की ओर से शनिवार को जीटीबी नगर रेलवे स्टेशन के पास शाम ६ से ९ बजे तक आयोजित सदस्यता अभियान में २०० से अधिक लोग सदस्य बने। उन्होंने बताया कि रविवार को सुबह ११ से १ बजे तक संतोष होटल प्रतीक्षा नगर के पास और सोमवार को डॉ केनी के पास शाम ६:३० से ८:३० तक मेंबरशिप अभियान चालू रहेगा। विभाग अध्यक्ष कांबले के मुताबिक, उक्त सदस्यता पंजीकरण को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।
इस मौके पर महाराष्ट्र सैनिकों में संजय भोगले, राजेश केनी, दीपक कासले, अविनाश किरवे सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

गौरतलब है कि हाल ही में महाराष्ट्र की राजनीति में आए भूचाल के बाद नई सरकार का गठन हो गया। करीब दो महीने बाद महाराष्ट्र में एक बार फिर राजनीतिक हालात बदल रहे है। इसी बीच राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) खुद का पुनर्निर्माण करने की कोशिश में जुट गई है।
इसी कड़ी में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) एक बार फिर एक्शन में आ गई है। मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर के बाद मनसे अब ‘हलाल मीट’ को लेकर उग्र आंदोलन शुरू करने की तैयारी कर रही है।