महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

मराठा आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस ले सरकार : पवार

मुंबई , राकांपा प्रमुख शरद पवार ने मराठा आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग सरकार से की है। इस बारे में उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक पत्र भी लिखा है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि मराठा आरक्षण के लिए हुए आंदोलन के दौरान कामोठे और कंलबोली में हुई हिंसा के बाद जिन मराठा आंदोलनकारियों पर 307 जैसी गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किए गए हैं उनकी सही ढंग से जाँच करके निरपराध लोगों के मुकदमे वापस लिए जाएं। उन्होंने अपने पत्र के साथ आंदोलनकारियों के नामों की सूची भी भेजी है।