उत्तर प्रदेशशहर और राज्यसामाजिक खबरें

महान सम्राट अशोक की लाट का हुआ अनावरण…

प्रतापगढ़: जनपद प्रतापगढ़ के चकवण में महात्मा गौतम बुद्ध के चरणों में पुष्प अर्पित कर महान सम्राट अशोक की लाट का अनावरण कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, विश्वनाथगंज के विधायक डॉ आर के वर्मा के करकमलों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में नेताद्वय ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान बुद्ध के धम्म शांति सन्देश पर विचार करना चाहिए। आज हम सभी को बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है।
इस अवसर पर सांसद कौशाम्बी विनोद सोनकर, कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की पुत्री (सांसद) बदायूँ डॉ. संघमित्रा मौर्य सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। रिपोर्ट : डा. आर.आर.पाण्डेय