ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहर

‘महापरिनिर्वाण दिवस’ की तैयारियों का जायजा लेने चैत्यभूमि पहुंचे सीएम शिंदे, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने डॉ भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस (6 दिसंबर) को दादर स्थित चैत्यभूमि में पहुंचने वाले लोगों की आधारभूत जरूरतों जैसे- भोजन, चिकित्सा, और शौचालय को लेकर की गयी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीएम ने बृहन्मुम्बई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिये।

इस बारे में आधिकारिक रूप से दी गयी जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री शिंदे ने गुरुवार देर शाम शिवाजी पार्क और चैत्यभूमि का दौरा किया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अन्य राज्यों से आये बाबासाहेब के अनुयायियों के साथ बातचीत भी की।
गौरतलब है कि बाबासाहेब अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर उनके लाखों अनुयायी देश और दुनिया भर से मुंबई के दादर स्थित चैत्यभूमि पहुंचते हैं। यहां आने वाले लोगों की सुविधाओं की व्यवस्था बीएमसी पर रहती है। आज यहां आये लोगों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री शिंदे ने चैत्यभूमि में तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बीएमसी जिमखाने का भी निरीक्षण किया और लाखों लाेगों के आगमन को देखते हुए उनके भोजन को लेकर की गयी व्यवस्थाओं को देखा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने शिवाजी पार्क का भी दौरा किया जहां बीएमसी द्वारा आने वाले लोगों के लिए ठहरने की व्यवस्था की गयी है। मुख्यमंत्री ने बारीकी से सभी तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ पालकमंत्री दीपक केसकर, मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल सहित कई लोग मौजूद रहे।

इस दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवतीर्थ में शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की समाधि पर दर्शन कर उन्हें नमन किया।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवतीर्थ में भी शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की समाधि पर दर्शन कर उन्हें नमन किया।