ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरव्यवसायशहर और राज्यसांगली

महाराष्ट्र: आंख में चटनी डालकर लूट, सवा दो करोड़ का 4 किलो सोना छीनकर हुए थे फरार, गिरफ्तार

सांगली: महाराष्ट्र के सांगली में एक सर्राफा व्यापारी की आंखों में चटनी डाल कर लूटने का मामला प्रकाश में आया है। इस लूट में चोरों ने सवा दो करोड़ रुपये की कीमत का चार किलो सोना लूट लिया। घटना जत तहसील के शेगांव के पास हुई। चोरों ने पहले सर्राफा व्यापारी की आंखों में चटनी डाली, फिर उसके साथ मारपीट की और सोना लेकर फरार हो गए। यह व्यापारी सोना लेकर बेलगांव से नांदेड़ के लिए निकला था। इसी दौरान रास्ते में चोरों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में चोरों ने उनके साथ जानलेवा मारपीट कर करते हुए 4 किलो सोना छीनकर फरार हो गए।

पेशाब के लिए कार से उतरे, तब हुआ हमला
यह सोना व्यापारी आटपाड़ी तहसील के बालासाहेब वसंत सावंत हैं। जो अपनी कार से नांदेड़ में सोने की डिलिवरी के लिए निकले थे। गुरुवार की रात तकरीबन दो बजे जब वे शेगांव के पास पहुंचे। तब वह पेशाब करने के लिए कार से उतरे तभी ओमिनी वैन से उनका पीछा कर रहे लुटेरों ने सावंत और उनके साथी के साथ मारपीट की और सोना लेकर फरार हो गए।

पुलिस ने 5 को किया गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें से तीन लोग सातारा जिले से दबोचे गए हैं। पुलिस ने चोरी किया हुआ साढ़े 4 किलो सोना इन चोरों के पास से जब्त किया है। इस घटना में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।