महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख कोरोना वायरस से संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी
मुंबई: महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने शुक्रवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। देशमुख ने ट्विटर पर यह जानकारी साझा की। उन्होंने ट्वीट किया, मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया हूं लेकिन मेरी सेहत अच्छी है। मैं अपील करता हूं कि जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं वे अपनी जांच करा लें। मैं कोरोना वायरस को मात देकर जल्द आपकी सेवा के लिए लौटूंगा।
