नंदुरबारमहाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य महाराष्ट्र के नंदुरबार में 150 फुट गहरी खाई में गिरा वाहन, 5 की मौत; सात घायल 23rd January 2021 networkmahanagar 🔊 Listen to this सांकेतिक तस्वीर मुंबई: महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में एक वाहन के 150 गहरी खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई और सात अन्य बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे तोरणम हिल स्टेशन से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित खाकी घाट के पहाड़ी इलाके में हुई। सभी पीड़ित नंदुरबार के झप्पी फलाई गांव के रहने वाले हैं। ये लोग दैनिक जरूरतों की चीजें खरीदने के लिए वाहन से तोरणमल की यात्रा कर रहे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि चालक का वाहन से नियंत्रण खो जाने के कारण वाहन 150 फीट गहरी खाई में गिर गया।नंदुरबार के पुलिस अधीक्षक महेंद्र पंडित ने बताया कि इस हादसे में पांच व्यक्तियों की मौत हो गई है और सात अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है।गौरतलब है कि महाराष्ट्र के नंदुरबार 21 अक्टूबर 2020 को भी खामचौंदर गांव के पास एक बस 40 फीट गहरी खाई में गिर गई थी जिससे पांच लोगों की मौत हो गई थी और 35 अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए थे। बस में कुल 40 लोग सवार थे। हादसे का शिकार हुई ये बस मलकापुर (बुलढाणा) से सूरत की ओर जा रही थी। कोदईबारी घाट पहुंचने के बाद बस नियंत्रण से बाहर हो गई। बता दें कि बस के अनियंत्रित होने के कारण बस चालक, क्लीनर और अन्य तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। Post Views: 278