महाराष्ट्र गृह विभाग ने दिया मुंबई-पुणे की 5 जेलों को बंद करने का आदेश

पुणे: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में लगातार बढ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए एहतियाती कदम उठाये हैं। यहां की जेलों में संपूर्ण लॉकडाउन करने का फैसला लिया गया है। राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने गुरुवार रात को मुंबई सेंट्रल जेल, ठाणे जेल, यरवदा जेल, भायखला जेल और कल्याण जेल में संपूर्ण लॉकडाउन लागू करने का निर्देश दिया था। इसके साथ ही सभी जेल अधिक्षकों को भी गेट पर ताला लगाने और कर्मचारियों को दो पाली में कार्य करने के लिए कहा गया है। डयूटी के समय सभी को जेल परिसर के अंदर रहने और सभी सुविधा और भोजन उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया गया है जेल अधिकारियों के मोबाइल नंबर कर्मचारियों के पारिवारिक सदस्यों को दे दिये गये हैं जरूरत पडने पर इनका प्रयोग किया जा सकता है।
