दिल्लीदेश दुनियाब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

महाराष्ट्र: दुश्मनों के परखच्चे उड़ाएगा आर्टिलरी गन, अहमदनगर में भारतीय सेना ने किया ट्रायल

मुंबई: दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए महाराष्ट्र के अहमदनगर में रविवार को मेड इन इंडिया होवित्जर एडवांस्ड टेड आर्टिलरी गन सिस्टम का ट्रायल किया गया। डीआरडीओ द्वारा विकसित की गई इस बंदूक को भारतीय सेना की जरूरत को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इसकी मारक क्षमता लगभग 50 किलोमीटर है। सेना इससे दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देगी। गौरतलब है कि इससे पहले चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर जारी तनाव के बीच भारतीय वायुसेना ने चीनी वायुसेना के संभावित खतरों से निपटने के लिए कमर कसी है। इसीलिए वायुसेना ने दस स्वदेशी आकाश मिसाइलों का सफल परीक्षण किया था।

कितनी स्वदेशी है यह बंदूक?
ATAGS को डीआरडीओ के आयुध रिसर्च और ​डेवलपमेंट विभाग ने विकसित किया है और इसका उत्पादन देश की मल्टीनेशनल कंपनी भारत फोर्ज करेगी। इस बंदूक के निर्माण में 95 फीसदी कंटेंट स्वदेशी बताया गया है। बीएफएल के अलावा, महिंद्रा डिफेंस नैवल सिस्टम, टाटा पावर स्ट्रैटजिक और पब्लिक सेक्टर की ऑर्डिनेंस फैक्टरी बोर्ड भी डेवलपमेंट व उत्पादन में पार्टनर हैं।