ठाणेपालघरब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

महाराष्ट्र: पालघर में अवैध रूप से रह रहे 22 बांग्लदेशी गिरफ्तार, 12 महिलाएं

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले में अवैध रूप से रह रहे 22 बांग्लदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें 12 महिलाएं शामिल हैं।
पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिले के राजोड़ी गांव में मंगलवार की रात एक झुग्गी में छापेमारी की गई। उन्होंने कहा कि भारतीय पासपोर्ट कानून 1920 तथा विदेशी नागरिक आधिनियम 1946 के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा, इन लोगों के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं था। उन्होंने बताया कि ये लोग जिले में छोटी-मोटी नौकरी करते थे।