दिल्लीमहाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

महाराष्ट्र: आम आदमी पार्टी लड़ेगी सभी चुनाव

मुंबई: दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाने के बाद आत्मविश्वास से लबरेज आम आदमी पार्टी ने महाराष्ट्र की सभी महानगरपालिका, नगरपालिका और जिला परिषद सहित स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
मुंबई में ”आप” की वरिष्ठ नेता प्रीति शर्मा मेनन ने कहा कि आम आदमी पार्टी मुंबई महानगरपालिका चुनाव सहित राज्य में आगामी सभी स्थानीय चुनाव लड़ेगी। आप महाराष्ट्र में दिल्ली मॉडल से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि दिल्ली की तरह महाराष्ट्र की जनता भी पार्टी की व्यवहारवादी और विकासवादी राजनीति को अपनाएगी।