पालघरब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

महाराष्ट्र: पालघर में नाबालिग के साथ रेप के आरोप में कॉन्ट्रेक्टर हुआ गिरफ्तार, लड़की के भाई ने रंगे हाथों पकड़ा

मुंबई: देशभर से आ रही रेप की घटनाओं के बीच महाराष्ट्र के पालघर में 16 साल की एक नाबालिग के साथ रेप के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पालघर के मोखाडा इलाके में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई। आरोपी एक कॉन्ट्रेक्टर है।
आरोप के मुताबिक, आरोपी तल्याचिवाड़ी स्थित पीड़िता के घर में घुस आया, जब कोई नहीं था। इसके बाद उसे अकेली पाकर आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। परिवार की शिकायत के बाद आरोप को गिरफ्तार किया गया है।

पीड़िता के भाई ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा
मोखाडा पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के भाई ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। उसने शोर मचाना शुरू किया तो आरोपी भाग निकला। हालांकि, परिवार की शिकायत के बाद आरोपी को शुक्रवार को अरेस्ट कर लिया गया है। यह घटना 8 सितंबर की रात की है। पीड़िता और उसका परिवार एक कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करता है। आरोपी नितिन महादु पाटिल (उम्र 34) इस साइट पर ठेकेदार था।