ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

महाराष्ट्र: प्रवासी मजदूरों का रेल किराया मुख्यमंत्री सहायता निधि से दिया जायेगा

मुंबई: कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से महाराष्ट्र में फंसे अन्य राज्यों के प्रवासी मजदूरों का रेल किराया अब मुख्यमंत्री सहायता निधि से दिया। गरीबी की मार झेल रहे मजदूर जो अपने गावं जाना चाहते है उन मजदूरों को ट्रेन से ले जाने का किराया मुख्यमंत्री सहायता निधि से अदा करने के लिए प्रवधान किया गया है। इसके लिए सभी जिलाधिकारियों को 54 करोड़ रुपये का प्रवधान किया गया है। जिलाधिकारियों को मजदूरो को भजेने की व्यवस्था करने को कहा गया है।
इस संदर्भ में राज्य के मुख्य सचिव अजोय मेहता ने रविवार को एक अध्यादेश जारी कर जिलाधिकारियों को आदेश दिया है कि अपने-अपने जिले के मजदूर जिनके पास किराए के लिए पैसा नहीं है उनके टिकट का पैसा मुख्यमंत्री की निधि से अदा करें।
मुख्य सचिव ने अपने आदेश में कहा कि मजदूर वर्ग को अपने-आपने राज्य व गांव जाने वालो का नियोजन किया जा रहा है उनका किराया जिलाधिकारियों को अदा करने को कहा गया है। इसी तरह महाराष्ट्र राज्य के मजदूर जो अन्य राज्य में फंसे हैं उन्हें भी लाया जायेगा उनका भी किराया राज्य सरकार ही अदा करेंगी।