दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

महाराष्ट्र महिला आयोग की प्रमुख विजया रहाटकर ने दिया इस्तीफा

मुंबई: महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने मंगलवार को अपने पद इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को सौंपा। विजया भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी हैं और उनका इस्तीफा राज्य में सरकार बदलने के बावजूद उनके पद पर बने रहने के खिलाफ की गई बंबई उच्च न्यायालय की टिप्पणी के मद्देनजर आया है।