ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

महाराष्ट्र में अब तक कोरोना संक्रमण के कारण 10 पुलिसकर्मियों की मौत!

मुंबई: मुंबई में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के कारण एक और पुलिस अधिकारी की मौत हो गयी, मुंबई पुलिस के अनुसार मृतक मधुकर माने की उम्र 57 वर्ष थी, वे मोटर परिवहन विभाग में कार्यरत थे और पिछले 15 दिनों से अवकाश पर ही थे। मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर एएसआईडी मधुकर माने के निधन पर दु:ख व्‍य‍क्‍त करते हुए लिखा है कि इस दुखद खबर से हमें बेहद अफसोस है। भगवान उनकी आत्‍मा को शांति दें इस दुख की घड़ी में हम उनके परिवार के साथ हैं।

शनिवार को शाहू नगर पुलिस स्टेशन के एपीआई अमोल कुलकर्णी की मौत हो गई।
33 वर्षीय अधिकारी को सुबह उनके घर में बेहोश पाया गया और उन्हें सायन अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
एक अधिकारी ने बताया कि सायन के प्रतीक्षा नगर में रहने वाले यह अधिकारी छुट्टी पर थे। वह सर्दी और बुखार से पीड़ित थे। अधिकारी ने बताया कि उनकी बुधवार को जांच की गई थी और उनकी रिपोर्ट शनिवार को आई, जिसमें उन्हें संक्रमित पाया गया। कुलकर्णी एक तेजतर्रार अधिकारी थे। उन्हें नमन करने राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख और मुंबई सीपी परमबीर सिंह शाहू नगर पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। ये इलाका कोरोना संक्रमण के कारण कंटेनमेंट घोषित किया गया है। अब तक मुंबई पुलिस बल में कोविड-19 से यह आठवीं मौत है।

मुंबई में बीते मंगलवार को भी कोरोना संक्रमण के कारण सहायक उप-निरीक्षक (ASI) की मौत हो गयी थी। मृतक एएसआई शिवड़ी थाने में तैनात थे और संक्रमण के टेस्‍ट के बाद से उनका इलाज चल रहा था। महाराष्ट्र पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए एएसआई की मौत की जानकारी दी थी। इससे पहले रविवार को विनोबा भावे नगर पुलिस स्टेशन के सहायक उप-निरीक्षक की मौत की भी सूचना मिली थी कोरोना संक्रमण के कारण उनकी मौत हो गयी थी।
बीते रविवार को मुंबई पुलिस ने ट्वीट के जरिये ASI सुनील दत्तात्रे कलगुत्कर के दुखद निधन के बारे में सूचित कर अफसोस प्रकट किया था। ASI कलगुत्कर कोरोना वायरस से संक्रमित थे। हम उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। हमारी संवेदनाएं कलगुत्कर परिवार के साथ हैं।

महाराष्ट्र में अब तक कोरेाना संक्रमण के कारण 10 पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है जिनमें आठ मुंबई के और एक-एक सोलापुर, नासिक और पुणे के थे। महाराष्ट्र में अब तक 1061 पुलिसकर्मियों की कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। इनमें 112 पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। महाराष्ट्र पुलिस के अनुसार कुल संक्रमितों में से 174 पुलिसकर्मी स्‍वस्‍थ हो चुके हैं, जबकि दस की इस संक्रमण के कारण जान जा चुकी है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में अब तक कोरेाना संक्रमण (कोविड-19) के कारण अब तक 10 पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है जिनमें 8 मुंबई के और एक-एक सोलापुर, नासिक और पुणे के हैं। महाराष्ट्र में अब तक 1061 पुलिसकर्मियों की कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें 112 पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। महाराष्ट्र पुलिस के अनुसार कुल संक्रमितों में से 174 पुलिसकर्मी स्‍वस्‍थ हो चुके हैं, जबकि दस की मौत हो चुकी है।