दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

महाराष्ट्र में बीजेपी को एक और झटका: पूर्व केंद्रीय मंत्री जयसिंह राव ने पार्टी से दिया इस्तीफा, उपेक्षा से नाराज होने की चर्चा

मुंबई: महाराष्ट्र बीजेपी को एक बड़ा झटका लगा है। उत्तर महाराष्ट्र के कद्दावर नेता जयसिंह राव गायकवाड़ पाटिल ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। गायकवाड़ पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय गोपीनाथ मुंडे के बेहद करीब थे और मराठवाड़ा में पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे थे।
बीड से तीन बार सांसद रह चुके गायकवाड़ केंद्र सरकार में शिक्षा राज्यमंत्री के रूप में कार्य कर चुके थे। वे दो बार एमएलसी भी रह चुके हैं।
बताया जा रहा है कि जयसिंह गायकवाड़ पाटिल पार्टी में हो रही अपनी उपेक्षा से नाराज चल रहे थे। विधानसभा चुनावों के दौरान भी पार्टी द्वारा उन्हें साइडलाइन किया गया था। हालांकि, पाटिल ने अभी तक पार्टी छोड़ने के पीछे की आधिकारिक वजहों का ऐलान नहीं किया है। बीजेपी महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल को पाटिल ने अपना इस्तीफा भेज दिया है।

एकनाथ खडसे ने भी छोड़ा था भाजपा का दामन
गौरतलब है कि कभी भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता रहे एकनाथ खडसे ने भी बीजेपी की उपेक्षा से परेशान होकर पार्टी छोड़ दी थी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे।