ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में मजदूर को ट्रैक्टर से बांधकर की पिटाई; महिला से छेड़छाड़ का आरोप

चंद्रपुर: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक युवा मजदूर को कुछ लोगों ने ट्रैक्टर से बांधकर बुरी तरह पीटा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मजदूर पर महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था। घटना शनिवार की चंद्रपुर जिले के ब्रम्हपुरी की है। इसका वीडियो अब सामने आया है।
वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स को तीन से चार लोग ट्रैक्टर से बांधकर बुरी तरह बेल्ट से पीट रहे हैं। उसे जमकर लात और थप्पड़ भी मारे। इतना ही नहीं लोग उसके कपड़े भी फाड़ दिए। हालांकि, मजदूर के ठेकेदार की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार को तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

गांव में JCB चलाता था मजदूर
पुलिस ने बताया कि मजदूर ब्रम्हपुरी में JCB ड्राइवर है। गांव के लोगों ने उस पर आरोप लगाया था कि उसने एक महिला से छेड़छाड़ की है। इसी बात से नाराज होकर उसकी जमकर पिटाई की गई। मामले में आगे की जांच की जा रही है।