ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

महाराष्ट्र: रायगढ़ में भीषण सड़क हादसा, छात्रों को ले जा रही बस पलटी, कई छात्र घायल

मुंबई: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में रविवार देर शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां छात्रों को ले जा रही एक बस पलट गई। हादसा रायगढ़ जिले के खोपोली थाना क्षेत्र में हुई। बस के पलटने से कई छात्र घायल हो गए हैं, जबकि कुछ की हालत गंभीर है। छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बस में 48 छात्र सवार थे। हालांकि, इस घटना में कितने छात्र घायल हुए हैं इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि छात्र पिकनिक मनाकर लौट रहे थे, तभी बस पलट गई।
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गौरी मोरे पाटिल ने बताया कि बस में सवार छात्र पिकनिक मनाकर वापस लौट रहे थे, उसी दौरान बस पलट गई। घटना के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।