ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

महाराष्ट्र: शिवसेना विधायक रविंद्र वायकर बने मुख्यमंत्री कार्यालय के चीफ कॉर्डिनेटर

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को शिवसेना विधायक रविंद्र वायकर को अपने मुख्यमंत्री कार्यालय के लिए चीफ कॉर्डिनेटर नियुक्त किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविंद्र वायकर जल्द ही कैबिनेट मंत्री का पद संभालेंगे।
बता दें कि महाराष्ट्र चुनाव 2019 में वे जोगेश्वरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार विधायक चुने गए। उन्होंने चुनाव में 58787 मतों से जीत दर्ज की थी। इसके अलावा वे मौजूदा समय में रत्नागिरी जिले के गार्जियन भी हैं।
रविंद्र वायकर पहले भी महाराष्ट्र की पूर्व सरकार में गृहनिर्माण राज्यमंत्री का पद संभाल चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने गृहनिर्माण की कई पॉलिसीयों को सहज बनाया था। इतना ही नहीं वे मुंबई महानगरपालिका में भी 20 साल तक अपनी सेवा दे चुके हैं। जोगेश्वरी पूर्व से तीसरी बार चुने गए वायकर अब चीफ कॉर्डिनेटर के तौर पर CMO में पदस्थ रहेंगे।