ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

महाराष्ट्र: संजय कुमार बने महाराष्ट्र के नए मुख्य सचिव

मुंबई: महाराष्ट्र के नए मुख्य सचिव संजय कुमार ने मंगलवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
संजय कुमार ने अजोय मेहता का स्थान लिया है। मेहता को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का प्रधान सलाहकार नियुक्त किया गया है। कोरोना वायरस महामारी की पृष्ठभूमि में यह पद सृजित किया गया है।
इससे पहले आईएएस अधिकारी संजय कुमार आवास विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव थे। उनके पास गृह विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार था।