ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला- 12 जिलों में बनेंगे नए मेडिकल कॉलेज, दो साल में बदल देंगे विदर्भ की तस्वीर

मुंबई: महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने बड़ी घोषणा की है। प्रदेश के 12 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। जिसमें से अधिकतम मेडिकल कॉलेज विदर्भ में प्रस्तावित है। इसके लिए महाराष्ट्र सरकार एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) से कर्ज लेगी। महाराष्ट्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री गिरीश महाजन ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। गिरीश महाजन ने कहा कि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में एक बैठक हुई है। एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) से हम 4000 करोड़ रूपये का कर्जा ले रहें है और इसकी मंजूरी मिल चुकी है। इस राशि का उपयोग हम मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए करेंगे।
मंत्री महाजन ने बताया कि अभी तक राज्य के 12 जिलों में मेडिकल कॉलेज नहीं है। हम दो साल में इन जिलों में मेडिकल कॉलेज तैयार कर देंगे। उन्होंने बताया कि आज दही हांडी को महाराष्ट्र के खेल कोटे में शामिल करने का भी निर्णय लिया गया है।
गिरीश महाजन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, विदर्भ के 6 जिलों- गढ़चिरौली, वाशिम, बुलडाना, भंडारा, अमरावती और वर्धा में मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। उसके बाद मराठवाड़ा के हिंगोली और जालना में नए मेडिकल कॉलेज बनाये जाएंगे। इसके बाद मुंबई उपनगर, ठाणे और पालघर, और पश्चिमी महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में मेडिकल कॉलेज का निर्माण करवाया जाएगा।