ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

महाराष्ट्र: सिनेमा प्रेमियों के लिए खुशखबरी…22 अक्टूबर से खुलेंगे सिनेमाघर- नाट्यगृह

मुंबई: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार महाराष्ट्र में भी सिनेमाघरों व नाट्यगृहों के खुलने का मुहुर्त निकल आया है। उद्धव सरकार ने आगामी 22 अक्टूबर से सिनेमाघरों, थियेटर, नाट्यगृहों को खोलने की अनुमति दी है। शनिवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री कार्यालय से बताया गया है कि इस संदर्भ में विस्तार से कार्य पद्धति एसओपी तैयार करने का काम जारी है और यह जल्द ही घोषित की जाएगी। टास्क फोर्स सदस्य, सांसद संजय राऊत, मुख्य सचिव सीताराम कुंटे, अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) डॉ प्रदीप व्यास और फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी, कुणाल कपूर, मकरंद देशपांडे, सुबोध भावे, आदेश बांदेकर आदि ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर राज्य में सिनेमाघरों को खोलने की मांग की थी।
गौरतलब है कि देश के कई राज्यों में अगस्त माह से सिनेमाघर खुल गए थे जबकि महाराष्ट्र में अभी तक सिनेमाघरों पर ताला लटका हुआ है।

सिनेमा उद्योग को हो चुका है 4800 करोड़ का नुकसान
इसके पहले मल्टिप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने महाराष्ट्र सरकार से सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति देने की मांग की थी। एसोसिएशन का कहना है कि कोरोना संकट के कारण लंबे समय से सिनेमा घर बंद हैं। मार्च 2020 से सिनेमा घरों के बंद होने के कारण महाराष्ट्र में ही इस उद्योग को करीब 4800 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। साल 2020 के मार्च महिने के दौरान भारत में कोरोना महामारी के सिर उठाने के साथ ही सिनेमाघरों पर ताले लग गए थे। इसके बाद स्थिति में थोडा सुधार होने के बाद अक्टूबर-नवंबर में देश के कुछ हिस्सों में सिनेमा घऱ खुले पर जल्द की कोरोना की दूसरी लहर शुरु होने के कारण सिनेमा घरों को फिर से बंद करना पड़ा था। राज्य में 1 हजार सिनेमा स्क्रिन हैं जिसमें करीब एक लाख लोगों को रोजगार मिला हुआ है।