उत्तर प्रदेशचुनावी हलचलब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

महाराष्ट्र: 100 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी जन अधिकार पार्टी

मुंबई, पूर्व मंत्री और ‘जन अधिकार पार्टी’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा है कि ‘जन अधिकार पार्टी’ महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में १०० से अधिक सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। कुशवाहा ने कहा कि वे महाराष्ट्र में मजबूत तीसरी ताकत खड़ी करेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भाईचारे और धर्मनिरपेक्ष को बदलने की साजिश रच रहे हैं। लोकतंत्र को ख़त्म करने का काम कुछ दल कर रहे हैं। ‘जन अधिकार पार्टी’ गरीबो और शोषितों की पार्टी है। हम उनके अधिकार के लिए हर समय लड़ते रहेंगे।
श्री कुशवाहा ने आज मुंबई प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी देते हुए बताया कि वासुदेव चौधरी को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष, श्रीमती सुषमा मौर्य को महिला अध्यक्ष, एडवोकेट फिरोज शेख को महासचिव, अजय दुबे को युवा अध्यक्ष तथा हनीफ खान को भाईचारा समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।
कुशवाहा ने बताया कि उनकी पार्टी गरीबों, किसानों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं के सम्मान व उनके हितों की लड़ाई प्रमुखता के साथ लड़ेगी। महाराष्ट्र में किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाना, बिजली दर को कम करवाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। महिला सुरक्षा और सबलीकरण भी पार्टी का प्रमुख लक्ष्य है। महिलाओं को वे ५० प्रतिशत तक टिकट देंगे। साथ ही देशभर में बढ़ रही बेरोजगारी के खिलाफ भी पार्टी जोरदार अभियान चलाएगी। कुशवाहा ने कहा है कि पार्टी में सामाजिक कार्य करने वालों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।