ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रसातारा

महाराष्ट्र: 30 फीट गहरी खाई में गिरी भाजपा विधायक जयकुमार गोरे की कार, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

सतारा: महाराष्ट्र के सतारा जिले में फलटन के पास भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक जयकुमार गोरे की कार शनिवार सुबह एक पुल से नीचे गिर जाने के कारण वह घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कार में गोरे के अलावा उनके अंगरक्षक, ड्राइवर एवं एक अन्य भी सवार था और इस दुर्घटना में वे तीनों भी घायल हुए हैं। घायलों को बारामती रेफर कर दिया गया है। हादसा शनिवार सुबह साढ़े तीन बजे हुआ जब संतुलन खोने के बाद विधायक की SUV कार खाई में जा गिरी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना शनिवार की भोर में हुई। संभवत: चालक कार से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण कार लोनंद-फलटन मार्ग पर पुल से करीब 30 फुट नीचे गिर गई। इस दुर्घटना में विधायक समेत गार्ड और ड्राइवर तीनों घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार के ड्राइवर को अचानक झपकी लग गई जिससे कार असंतुलित होकर पुल की रेलिंग तोड़कर 30 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में विधायक गोरे और तीन अन्य घायल हो गए। गोरे को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया जबकि अन्य घायलों का दूसरे अस्पतालों में इलाज चल रहा है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।