ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्यसामाजिक खबरें

‘महाविकास आघाड़ी सरकार’ जिसका काम विकास करना है: सीएम उद्धव ठाकरे

मुंबई: मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में शनिवार को गुड़ी पड़वा का उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गुड़ी पड़वा के मौके पर महाराष्ट्र के लोगो को संबोधित किया। उन्होंने कहा, आजकल वातावरण तैयार किया जा रहा है कि महाराष्ट्र सरकार में कुछ अनबन है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। इस सरकार को हमने नाम दिया है ‘महाविकास आघाड़ी सरकार’, जिसका काम विकास करना है। हमने अक्सर देखा है राजनीति में सिर्फ घोषणा होती है…भूमिपूजन होता है, लेकिन उस पर काम नही होता, लेकिन यहां भूमिपूजन ही नही काम भी होगा। हम लोगों में किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। गुड़ी पड़वा के मौके पर मरीन ड्राइव स्थित ‘मराठी भाषा भवन’ का भूमि पूजन भी किया गया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित कई मंत्री और गणमान्य मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ठाकरे ने बिना नाम लिए बीजेपी पर निशाना साधा और कहा, हमेशा राज्य को बदनाम करने का प्रयास किया जाता है, लेकिन मैं कहता हूं कि जो देश की अर्थव्यवस्था है, उसमें सबसे बड़ा योगदान महाराष्ट्र का है। अगर महाराष्ट्र को अलग रखा जाए तो पता चल जाएगा, इसलिए महराष्ट्र को बदनाम न करें।
बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने तकरीबन 2 साल बाद आज से कोविड-19 प्रोटोकॉल के सभी नियम समाप्त कर दिए हैं, जिसके बाद आज पूरे महाराष्ट्र में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है।
मुंबई और पुणे में मराठी महिलाओं ने बुलेट रैली निकाली। साथ ही मराठी परिधान में सज सवरकर गुड़ी पड़वा को नए अंदाज में सेलिब्रेट किया। इसके अलावा नागपुर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।