ठाणेमहाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

महिला की गुंडागर्दी: स्कूल की जमीन हड़पने की शिकायत पुलिस से की तो, महिला ने शख्स को बुरी तरह पीटा; मामला दर्ज

मुंबई/ठाणे: उल्हासनगर में बुधवार को जमीन के विवाद में महिला ने एक शख्स की बुरी तरह से पिटाई कर दी। आज इस घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है उनमें कमलेश निकम, संतोष पांडेय, मनीष हिंगोरानी और एक महिला शामिल है। उल्हासनगर नगर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला ने एक बर्तन की दुकान में घुसकर प्रकाश तलरेजा नामक व्यक्ति को बुरी तरह पीटा और उनके कपडे फाड़ दिए। महिला के साथ पहुंचे लोगों ने उसका वीडियो अपने फोन से तैयार किया। वीडियो में दिख रहा है कि तलरेजा भागकर बर्तन की दुकान में जाते हैं और कह रहे है क्यों मार रही हो मेरी बहन?…परन्तु महिला अपनी दबंगई से बाज नहीं आती!

स्कूल की जमीन हड़पने का आरोप
प्रकाश तलरेजा ने आरोप लगाया कि महिला उनके झूलेलाल स्कूल की जमीन हड़पना चाहती है। इसके लिए कई दिनों से उन्हें धमकियां भी मिल रही थीं। तलरेजा ने इसकी शिकायत कुछ दिन पहले उल्हासनगर ACP कार्यालय और महानगर पालिका प्रशासन से भी की थी। इसी बात से नाराज होकर महिला ने उन पर हमला किया है। फिलहाल उस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।