दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

मुंबई: अठावले की पार्टी में शामिल हुईं अभिनेत्री पायल घोष, अनुराग पर लगाया था यौन शोषण का आरोप!

मुंबई: फिल्म अभिनेत्री पायल घोष ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की पार्टी रिपलब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया-ए (आरपीआई) का दामन थाम लिया। उन्होंने पार्टी प्रमुख रामदास आठवले की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पायल को पार्टी की महिला विंग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। बीते कई दिनों से ऐसी चर्चा थी कि पायल आठवले की पार्टी में शामिल हो सकती हैं। सोमवार को इन अटकलों पर विराम लग गया जब पायल ने एक खास कार्यक्रम में आरपीआई का झंडा थाम लिया। इस दौरान रामदास अठावले ने अपने चिर-परिचित अंदाज में कहा- ‘जिसने अनुराग कश्यप को किया घायल वो है पायल।’

बता दें कि पायल घोष मी टू मुहिम के दौरान चर्चा में आई थीं। उन्होंने हाल ही में फ़िल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर ‘मी टू’ का आरोप लगाया था। इस बाबत उन्होंने मुंबई के ओशिवरा पुलिस स्टेशन में मामला भी दर्ज करवाया था। हालांकि उनके इस आरोप का अनुराग कश्यप की तरफ से खंडन किया गया था। तब केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री और आरपीआई के मुखिया रामदास आठवले ने पायल घोष का इस मामले में समर्थन किया था और उन्होंने पायल घोष से मुलाकात भी की थी। इतना ही नहीं पायल घोष को लेकर रामदास आठवले महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भी मिले थे और पायल ने राज्यपाल से भी अपनी सुरक्षा और न्याय की मांग की थी।