ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: एक्ट्रेस पर्ल पंजाबी ने की आत्महत्या, इंडस्ट्री में काम न मिलने से थीं परेशान…

मुंबई, बॉलीवुड की दुनिया में हर कोई आना जाता हैं परन्तु यहां मुकाम हासिल करना हर किसी के लिए मुमकिन नहीं होता। स्टार बनने के हर कोई सपने देखता हैं लेकिन ये सपने कुछ लोगों के पूरे होते है तो किसी के अधूरे रह जाते हैं जिसके बाद इंसान खुद पर काबू नहीं कर पाता और इससे परेशान होकर कोई गलत कदम उठा लेता है। ऐसा ही कुछ हुआ हैं पर्ल पंजाबी के साथ। पर्ल एक महत्वाकांक्षी अभिनेत्री थीं, जो कि शुक्रवार तड़के लोखंडवाला स्थित केनवुड बिल्डिंग की छत से कूदकर आत्महत्या कर लीं। उनकी उम्र लगभग २५ साल है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पर्ल फ़िल्म इंडस्ट्री में पैर जमाने की कोशिश कर रही थी लेकिन कामयाब न हो पाने की सूरत में नौकरी करने लगी थी जहां कई बार मृतक पर्ल का अपनी मां के साथ अनबन होती थी। पर्ल को फिल्मी दुनिया से भी बेहद के लगाव था, लेकिन हजार कोशिशों के बाद भी वह कामयाब नहीं हो पा रही थी। जिसे लेकर अभिनेत्री ने लोखंडवाला में केनवुड अपार्टमेंट की छत से छलांग कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली।
पुलिस के मुताबिक, लड़की की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं रहती थी। उसके शरीर पर किसी आत्मा का वास होने की बात कही जा रही है, इसलिए अकसर जब वो गुस्से में होती तो खुद पर काबू नहीं कर पाती थी और अजीब-अजीब हरकते करती थी। मृतका के परिजनों ने बताया कि पर्ल ने पहले भी दो बार आत्महत्या करने की कोशिश की थी। लेकिन उसे समय रहते बचा लिया गया था।
गुरुवार देर रात और शुक्रवार के शुरुआती घंटों के बीच, पर्ल अपनी माँ से घर पर लड़ी। करीब देर रात १२:३० बजे वह छत से कूद गई। उसे कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीँ ओशिवारा पुलिस आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर आगे की जाँच में जुट गई है।