ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: कंगना रनौत के बॉडीगार्ड पर बलात्कार का आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के पर्सनल बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े पर दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और महिला की शिकायत के आधार पर 19 मई की रात को डीएन नगर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कर लिया गया है।

मुंबई की एक मेकएप आर्टिस्ट ने कुमार पर यह आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने आरोप लगाए हैं कि पहले कुमार ने शादी का झांसा देकर उनके साथ यौन संबंध बनाए और फिर 50 हजार रुपए लेकर शहर से भाग गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, कुमार 8 साल पहले पीड़िता के संपर्क में आया था। पिछले साल जून के महीने में उसने पीड़िता को शादी के लिए प्रपोज किया था। कुमार पर कई बार पीड़िता के घर जाकर उसके साथ जबरन यौन संबंध बनाने के आरोप लगे हैं। पीड़िता ने यह भी बताया कि उसने 27 अप्रैल को कुमार को पैसे दिए थे। इसके बाद वह कर्नाटक चला गया और फिर उसकी मां से बातचीत के दौरान पीड़िता को बता लगा कि कुमार किसी और से शादी कर रहा है। उसकी मां ने पीड़िता से उसके बेटे से दूर रहने को कहा और उस पर शादी का दबाव नहीं बनाने की बात कही।
कुमार हेगड़े को कई मौकों पर कंगना के साथ देखा गया है। उस पर धारा 376 दुष्कर्म, धारा 377 अप्राकृतिक यौन संबंध और IPC की धारा 420 धोखाधड़ी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

कंगना रनौत के हेयरस्टाइलिस्ट पर भी लग चुके हैं दुष्कर्म के आरोप
इससे पहले कंगना के हेयरस्टाइलिस्ट अलिस्टर डे गी पर भी यौन के शोषण के आरोप लग चुके हैं। उन्होंने कथित तौर पर एक नाबालिग का यौन शोषण किया था। उसके खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले पर अभी तक कंगना रनौत का कोई बयान भी नहीं दर्ज हुआ है। कई मौकों पर कंगना यह भी कहती देखी गई हैं कि कुमार उनके परिवार के सदस्य की तरह हैं। कुछ दिन पहले ही कंगना रनौत ने उसका जन्मदिन बड़े ही उत्साह के साथ मनाया था।