ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

मशहूर संगीतकार रामलक्ष्मण का निधन, ‘हम आपके हैं कौन’ सहित कई फिल्मों में दिये हिट संगीत

मुंबई: सुपर हिट संगीत से सजी फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ के ख्यात संगीतकार रामलक्ष्मण का आज निधन हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक, ख्यात संगीतकार रामलक्ष्मण बीते कई दिनों से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह नागपुर में संगीतकार रामलक्ष्मण ने आखिरी सांस ली। माधुरी दीक्षित और सलमान खान स्टारर फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ के अलावा भी उन्होंने कई फिल्मों में हिट संगीत दिया था। रामलक्ष्मण के गाने आज भी युवा पीढ़ी की बीच काफी पसंद किए जाते हैं।

70 से ज्यादा फिल्मों में रामलक्ष्मण ने दिया संगीत
यह बहुत कम लोग जानते हैं कि संगीतकार रामलक्ष्मण का असली नाम विजय पाटिल था और उन्होंने 70 से फिल्मों में संगीत दिया है। हिंदी फिल्मों के अलावा रामलक्ष्मण ने मराठी और भोजपुरी फिल्मों के लिए भी काम किया था। संगीतकार रामलक्ष्मण को पहले इंडस्ट्री में ‘लक्ष्मण’ के नाम से जाने जाते थे। इस बीच उन्होंने एक अन्य संगीतकार राम के साथ मिलकर काम करना शुरू कर दिया था। हिंदी सिनेमा जगत में राम-लक्ष्मण मिलकर संगीत देते थे। लेकिन साल 1976 में फिल्म ‘एजेंट विनोद’ (1977) में गाना गाने के बाद अचानक संगीतकार राम का निधन हो गया था और इसके बाद संगीतकार लक्ष्मण उर्फ विजय पाटिल ने अपना पूरा नाम रामलक्ष्मण रख लिया।

सूरज बड़जात्या के किये बहुत काम
फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या के साथ मिलकर रामलक्ष्मण ने कई हिट फिल्में की। 1988 में फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से उन्हें बड़ा ब्रेक मिला। इस फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए। इसके बादृ सूरज बड़जात्या की ही फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ (1994) और ‘हम साथ साथ हैं’ (1999) में संगीत दिया। इस दोनों फिल्मों की सफलता ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के टॉप के संगीतकारों में शामिल कर दिया। इसके अलावा रामलक्ष्मण ने ‘मैंने प्यार किया’, ‘पत्थर के फूल’, ‘100 डेज’, ‘प्रेम शक्ति’, ‘मेघा’, ‘तराना’ जैसी फिल्मों में संगीत दिया था।

लता मंगेशकर ने जताया शोक
रामलक्ष्मण के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी हैं। लता मंगेशकर ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- ‘मुझे अभी पता चला की बहुतगुणी और लोकप्रिय संगीतकर रामलक्ष्मण जी (विजय पाटिल) जी का स्वर्गवास हुआ है। ये सुनके मुझे बहुत दु:ख हुआ। वो बहुत अच्छे इंसान थे। मैंने उनके गाने गाए जो बहुत लोकप्रिय हुए। मैं उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पण करती हूं।’