ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

मुंबई: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले हुए कोरोना संक्रमित, बॉम्बे अस्पताल में कराया गया भर्ती

नयी दिल्ली/मुंबई: केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रादास अठावले कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मंगलवार को रामदास आठवले के ऑफिस ने उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। फिलहाल उन्हें इलाज के लिए बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आठवले ने ‘गो कोरोना गो’ का नारा दिया था, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था और कोरोना को भगाने के इस तरीके को लेकर विरोधियों ने मोदी सरकार के मंत्री पर निशाना साधा था।
अठावले के संक्रमित पाए जाने के बाद अभिनेत्री पायल घोष सहित कई लोगों को कोविड-19 जांच करानी होगी। सोमवार को ही मुंबई में रामदास आठवले ने पायल को पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। पायल को पार्टी की महिला विंग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस मौके पर कई लोग मौजूद थे।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस पाए गए थे कोरोना पॉजिटिव!
बता दें कि हाल ही में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार बीजेपी विधानसभा चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस पर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इससे पहले फडणवीस ने ट्वीट करते हुए कहा, लॉकडाउन के दौरान में मैंने हर दिन काम किया। लेकिन, अब भगवान चाहते हैं कि कुछ दिनों का ब्रेक लूं। मैं कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया हूं और आइसोलेशन में हूं। डॉक्टरों के निर्देश पर मैं सभी दवाएं और इलाज ले रहा हूं।

उपमुख्यमंत्री अजित पवार पाए गए थे कोरोना पॉजिटिव!
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए है। उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अजीत पवार ने भी सोमवार को ट्वीट कर खुद के संक्रमित होने की जानकारी दी थी। उन्‍होंने ट्विटर पर लिखा- मेरा कोरोना टेस्‍ट पॉजिटिव है और मेरा स्वास्थ्य अच्‍छा है। एहतियात के तौर पर डॉक्टर की सलाह पर मुझे ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुनील तटकरे हुए कोरोना पॉजिटिव
अजित पवार के बाद सुनील तटकरे भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। तटकरे की सोमवार को कोरोना की जांच की गई थी। उनकी रिपोर्ट आज आई है। फिलहाल उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है। तटकरे ने खुद इस बात की जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी है।