ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई के अंटॉपहिल में पड़ोसी ने नाबालिग लड़की से किया रेप, हुई गर्भवती! पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई: मुंबई के अंटॉपहिल इलाके में एक नाबालिग लड़की से उसके 25 साल के पड़ोसी ने कथित रूप से बलात्कार किया और उसे गर्भवती कर दिया। पीड़िता के परिजनों को इस बात का पता तब चला जब लड़की ने पेट में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद पीड़िता के परिजन उसे मेडिकल जांच के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने बताया कि लड़की पांच महीने की गर्भवती है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी जब भी लड़की घर में अकेली रहती थी तो वो उसके साथ रेप किया करता था। घटना के बाद आरोपी अपनी पत्नी और 2 बच्चे को लेकर मीरा रोड में किराए पर कमरा लेकर रहने लगा था। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हमने फरार आरोपी के बारे में जानकारी इकठ्ठा किया और उसे गिरफ्तार कर लिया, आरोपी पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो कानून के तहत केस दर्ज किया गया है।