ब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहर

मुंबई के कांदिवली में फिर तड़तड़ाई गोलियां, एक शख्स की मौत; 3 घायल, फैली दहशत

मुंबई: मुंबई के कांदिवली इलाके के लालजीपाडा क्षेत्र में शुक्रवार देर रात करीब 12:15 बजे एक बाइक पर सवार दो लोगों ने अन्‍य लोगों पर 4 राउंड फायर कर दी, फायरिंग में 4 लोगों को गोली लगी। जिसमें से एक शख्स की मौत हो गई। फायरिंग के दौरान मरने वाले शख्स का नाम अंकित यादव बताया जा रहा है। बाकी तीन घायलों के नाम अभिनास दाभोलकर, मनीष गुप्ता और प्रकाश नारायण हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दहीहंडी कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों में ही किसी बात को लेकर नोकझोंक हुई थी। जिससे नाराज बाइक सवार युवकों ने मौका पाकर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी।
घटना के तुरंत बाद कांदिवली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घायलों को इलाज के लिए शताब्दी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डीसीपी विशाल ठाकुर ने बताया कि इस हादसे में एक व्‍यक्ति की मौत हो गई जबकि अन्‍य तीन घायल हो गए।पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाले युवक, हादसे में पीड़ित शख्स को जानते थे। दोनों आरोपित बाइक से आये थे। बाइक सवारों ने चार राउंड फायरिंग की थी, पुलिस को भी शक है कि ये पुरानी रंजिश का मामला है।
घायल व्‍यक्तियों में से एक की मौत हो गई जबकि दूसरे का अस्‍पताल में इलाज किया जा रहा है। एमएचबी थाने पुलिस ने आरोपितों को पकड़ने के लिए कई दलों का गठन किया है और सीसीटीवी फुटेज भी निकाली गई है।

गौरतलब है कि मुंबई के दहिसर पश्चिम में बीते कुछ दिन पहले एक बैंक में लुटेरों की गोली से एक कर्मचारी की मौत हो गई थी। अज्ञात आरोपितों ने बैंक परिसर में पहुंचकर कर्मचारी से नकदी का थैला छीनने की कोशिश की थी।