ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

…जब प्यार में अंधी बीवी ने बेटी के सामने कर दी पति का क़त्ल! बेडरूम में दफना दी लाश, क्योंकि किसी और से लगा बैठी थी दिल, 12 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा

मुंबई: लोग सही कहते हैं कि कलियुग में एक समय ऐसा आएगा जब सभी रिश्ते तार-तार हो जाएंगे। और अब लगता है कि वह समय आ गया है…क्योंकि महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से जो मामला सामने आया है उसे देखकर तो ऐसा ही लगता है। किसी को यकीन नहीं हो पा रहा है कि आखिर एक पत्नी भी ऐसा कर सकती है। यहां एक महिला, प्रेमी के प्यार में इस कदर अंधी हो गई कि उसने अपने सुहाग को ही मौत के घाट उतार दिया। यानी कि प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि उसने अपने ही पति हत्या कर दी! इतना ही नहीं फिर प्रेमी के साथ मिलकर निर्दयता से अपने जिगर के कई टुकड़े कर शव को घर में दफना दिया।
दरअसल, यह खौकनाक वारदात मुंबई के पश्चिमी उपनगर दहिसर में घटी। जहां 28 वर्षीय एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रौंगटे खड़ी कर देने वाली इस घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं महिला इतनी निर्दयी निकली कि उसने यह सब अपनी नाबालिग बेटी के सामने किया। पुलिस ने मंगलवार को इस मामले की जानकारी दी।
आरोपी महिला की पहचान शाहिदा शेख के तौर पर हुई है। वहीं उसके उसके प्रेमी की पहचान अनिकेत उर्फ अमित मिश्रा के रूप में हुई। पुलिस ने फौरन मामले की जानकारी मिलते ही महिला को मंगलवार शाम में हिरासत में ले लिया है। वहीं प्रेमी अभी फरार है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक का नाम रईस शेख था और वह मुंबई की एक कपड़े की दुकान में सेल्समैन के रूप में काम करता था। लॉकडाउन के बाद से दंपत्ति में आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। लेकिन 25 मई के बाद से युवक अचानक घर से गायब हो गया था। जब युवक एक सप्ताह तक अपने घर में नहीं दिखाई दिया तो पड़ोसी ने उसके गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद जब पुलिस युवक के घर पहुंची तो आरोपी महिला के भाई और उसकी भतीजी ने इस हत्या के बारे में बताया। जिसके बाद मामला अपने आप सामने आ गया। बताया जा रहा है कि यह घटना 12 दिन पहले घटित हुई थी। मंगलवार को दहिसर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकालने के लिए कमरे में खुदाई की गई। महिला और उसके प्रेमी ने लाश के कई टुकड़े कर एक काले रंग की पॉलीथीन में लपेटकर कमरे में दफना दी थी। करीब एक घंटे की खुदाई करने के बाद शव को बाहर निकाला गया। आगे की जाँच पुलिस कर रही है।

जानें- क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, 2012 में यूपी के गोंडा में रईस की शादी शाहिदा के साथ हुई थी। रईस अपनी पत्नी शाहिदा और 6 साल की बेटी तथा ढाई साल के बेटे के साथ मुंबई के दहिसर पूर्व स्थित खान कंपाउंड में किराये के घर में रहता था। वहीँ दहिसर स्टेशन के पास एक कपडे की दुकान पर नौकरी किया करता था। उसके घर के सामने रहने वाले अमित मिश्रा का शाहिदा से प्रेम सम्बन्ध हो गया था। जिसकी जानकारी होने पर रईस इसका विरोध करता था। जिसे लेकर कई बार शाहिदा के साथ उसका झगड़ा भी हुआ।
ग्यारह दिन पहले जब शाहिदा और अमित जिस्मानी सम्बन्ध बना रहे थे, तभी अचानक रईस घर पर आ गया। उसने इस बार अपनी आँखों से पत्नी की गन्दी हरकत देख लिया था। तभी शाहिदा और उसके प्रेमी ने मिलकर घर में रखे वायर से रईस की गला दबाकर हत्या कर दी! और किचन में तीन फीट निचे गड्ढा खोदकर लाश दफना दी! शाहिदा ने बेटी को डराया कि अगर तू किसी से बताई तो तेरा भी वहीँ हाल करुँगी जो तेरे अब्बा का हुआ है!

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
अपर पुलिस आयुक्त दिलीप सावंत, पुलिस उपायुक्त विशाल ठाकुर, सहायक पुलिस आयुक्त सुहास पाटिल, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रवीण पाटिल के नेतृत्व में गठित टीम ने गोरेगांव आरे कॉलोनी के जंगल में छिपकर बैठे दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।