ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट 5 अप्रैल को सुनाएगा फैसला

मुंबई: बॉम्बे हाईकोर्ट में मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की याचिका पर 5 अप्रैल (सोमवार) को अपना आदेश सुनाएगा। हाईकोर्ट ने 31 मार्च को मामले पर सुनवाई पूरी करते हुए अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है। परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। अनिल देशमुख के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग को लेकर परमबीर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी थी। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने उनको बॉम्बे हाईकोर्ट जाने को कहा था। इसके बाद उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।