ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई के मुलुंड में बंदूक की नोक पर एक करोड़ की लूट!

मुंबई: मुंबई के मुलुंड इलाके में बुधवार को तीन अज्ञात बदमाशों ने बंदूक की नोक पर एक कार्यालय से करीब एक करोड़ रुपये लूट लिये। पुलिस बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। इस घटना का वीडियो जारी किया गया है, जिसमें कार्यालय में लगे सीसीटीवी की फुटेज में इस घटना को अंजाम दे रहे बदमाशों को साफ देखा जा सकता है कि कैसे बंदूक की नोक पर वह नोट अपने बैग में भर रहे।