ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: कोरोना संक्रमण के चलते सुशांत सिंह राजपूत का कोविड-19 टेस्ट…नवम्बर में होने वाली थी सुशांत की शादी!

पोस्टमॉर्टम के लिए सुशांत सिंह राजपूत का पार्थिव शरीर…कूपर हॉस्पिटल ले जाया गया

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने खुदकुशी कर ली है। मुंबई पुलिस के एडिशनल सीपी मनोज कुमार शर्मा ने सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या किए जाने की बात की पुष्टि की है। अभी तक सुशांत की आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है लेकिन मुंबई पुलिस के सूत्रों का कहना है कि उनके फ्लैट से कुछ दवाइयां मिली है, जिससे लगता है कि वह पिछले कुछ महीनों से डिप्रेशन में थे और डिप्रेशन का इलाज करवा रहे थे। अभी तक उनके कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कोरोना संक्रमण के चलते सुशांत सिंह राजपूत का कोविड-19 टेस्ट भी होगा।
रिपोर्ट्स की मानें तो सुशांत के कमरे के दरवाजे को जब तोड़ा गया तो रूम में वह फांसी के फंदे से लटके पाए गए। इसके बाद नौकर ने पुलिस को फोन करके इसकी सूचना दी। आज सुबह सुशांत ने अपनी बहन और बेहद ख़ास दोस्त महेश शेट्टी से फोन पर बात की थी।
पुलिस के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत ने अपने कमरे में हरे रंग के कपड़े से फंदा बनाया था, जिससे लटक कर उन्होंने आत्महत्या की। मुंबई के कूपर अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।
सुशांत की मौत की खबर आते ही पूरा बॉलीवुड और उनके फैन्स सकते में आ गए। हर किसी को इस ख़बर पर विश्वास ही नहीं हो रहा है। बांद्रा में जिस सोसायटी में सुशांत रहते थे, वहां बाहर भीड़ जमा है। कई अभिनेता, राजनेता और फैन्स सोशल मीडिया के माध्यम से सुशांत को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
गौरतलब है कि उनकी पूर्व मैनेजर 28 वर्षीय दिशा सलियन ने 8 जून को मलाड की एक इमारत के चौदहवें मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

सुशांत की मौत पर पीएम मोदी ने जताया दु:ख
सुशांत की मौत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि उज्ज्वल युवा अभिनेता बहुत जल्द चला गया। वह अपने पीछे कई यादकर परफॉर्मेंस छोड़ गए हैं। मैं उनके निधन से हैरान हूं।
पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया- ‘सुशांत सिंह राजपूत…एक उज्ज्वल युवा अभिनेता बहुत जल्दी चला गया। उन्होंने टीवी और फिल्मों में काम किया। मनोरंजन की दुनिया में उनकी सफलता ने बहुतों को प्रेरित किया और अपने पीछे कई यादगार परफॉर्मेंस छोड़ गए। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और फैंस के साथ हैं। ओम शांति।’

ऐसा था सुशांत का सफ़र
सुशांत सिंह राजपूत की शुरुआती पढ़ाई सेंट कैरेंस हाई स्कूल, पटना से हुई है और इसके आगे की पढ़ाई दिल्ली के कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल से हुई है। इसके बाद दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से उन्होंने मैकेनिल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की।

सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में एक से एक फ़िल्में दी और उनकी कई फिल्मों ने लगातार सफलता हासिल ली। सुशांत ने बहुत जल्दी बॉलीवुड में ऐसी जगह बनाई, जो टीवी की दुनिया से आने के बाद इतनी आसान नहीं होती है। सुशांत सिंह राजपूत बिहार के पटना के रहने वाले थे। 21 जनवरी 1986 को जन्मे सुशांत सिंह राजपूत बिहार के पटना के रहने वाले थे। सिर्फ 34 साल के सुशांत सिंह राजपूत ने बिहार से निकलकर अपनी काबिलियत के दम पर सफलता हासिल की थी। जबकि उनके परिवार और खानदान का ग्लैमर की दुनिया से कोई नाता नहीं था।

सुशांत सिंह राजपूत के पिता सरकारी अफसर थे। सुशांत की प्रारंभिक शिक्षा सेंट लॉरेंस हाई स्कूल पटना में ही हुई थी। इसके बाद वह दिल्ली आ गए थे। दिल्ली के हंसराज मॉडल स्कूल में से की। इसके बाद दिल्ली कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग में दाखिला लिया था। नौकरी करने की बजाय उनका रुझान एक्टिंग की ओर ज्यादा था, लेकिन उनका परिवार इसके लिए राजी नहीं था। फिर भी उन्होंने जिद की। वह एक डांस ग्रुप से जुड़ गए।

सुशांत सिंह राजपूत मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक डावर के छात्र रहे। सुशांत ने 2006 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भी परफॉर्म किया था। इसके बाद 51वें फिल्मफेयर अवार्ड्स में भी वे बैकग्राउंड डासंर के तौर पर काम कर चुके थे। कई बेहतरीन डांस परफोर्मेंस के बाद और टीवी डांस शो जरा नच के दिखा 2 और झलक दिखला जा 4, झलक दिखलाजा 4 में परफारमेंस दी थी।

इसके बाद उन्हें सबसे पहले एक्टिंग के लिए ब्रेक टीवी शो ‘किस देश में है मेरा दिल’ में मिला। ये सीरियल स्टार प्लस पर आता था। इसके बाद वह ‘पवित्र रिश्ता’ में वह मानव के किरदार में नज़र आए। इस सीरियल से उन्हें खूब पहचान मिली। उन्होंने सीआईडी, कुमकुम भाग्य में अभी अभिनय किया था।

सुशांत सिंह राजपूत को बॉलीवुड में 2014 में फिल्म ‘काई पो चे’ से मौका में मिला। ये उनकी पहली फिल्म थी। ये फिल्म बहुत सफल नहीं रही थी, लेकिन वह बॉलीवुड से जुड़ चुके थे, लेकिन फिल्म ‘काई पो चे’ के लिए सुशांत सिंह राजपूत को बेस्ट डेब्यू अवार्ड मिला था।

सुशांत सिंह राजपूत ने जब ‘शुद्ध देसी रोमांस’ फिल्म की तो उन्हें इससे बड़ी पहचान मिली। उन्हें इसमें नोटिस किया गया। इस फिल्म में उनके साथ परिणीती चोपड़ा थीं। वह आमिर खान की फिल्म ‘पीके’ में भी थे। इस बीच 2016 में आई ‘एमएस धोनी, द अनटोल्ड स्टोरी’ फिल्म सबसे सफल रही और उन्होंने इसमें शानदार एक्टिंग की थी। ये फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी भी बनी थी। ये फिल्म सुशांत सिंह के लिए बड़ी सफलता थी। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर अवार्ड मिला था। 2018 में आई सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘केदारनाथ’ ने भी सफलता के झंडे गाड़े थे। इसके बाद आई सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म 2019 में आई फिल्म ‘छिछोरे’ में भी शानदार एक्टिंग की थी, ये फिल्म भी सफल रही थी।