ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरव्यवसायशहर और राज्य

मुंबई: ग्राहक बनकर ज्वैलरी शॉप में घुसे बदमाश, पिस्तौल की नोक पर लूटी 2 करोड़ की ज्वैलरी!

मुंबई: गुरुवार को मुंबई के मीरा रोड पर ‘एस कुमार गोल्ड एंड डायमंड’ ज्वैलरी शॉप को लुटेरों ने हथियार की नोक पर लूट लिया और फरार हो गए। भागने की हड़बड़ी में लुटेरों की बाइक छूट गई। बाइक के सहारे पुलिस लुटेरों के करीब पहुंच गई है। माना जा रहा है कि एक से दो दिन में आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। लुटेरे 4 की संख्या में दो बाइक से आए थे। पुलिस के मुताबिक, वे करीब 2 करोड़ की गोल्ड और डायमंड ज्वैलरी लूट कर ले गए हैं।

बदमाशों ने ऐसे वारदात को दिया अंजाम
शान्ति नगर सेक्टर 5 में स्थित ज्वेलर्स शॉप में 4 लोग गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे ग्राहक बनकर घुसे। वह समय लंच का था। कुछ स्टॉफ खाना खा रहा था और कुछ काउंटर पर थे। लुटेरों ने पहले गहने पसंद किए, जब पैसा देना हुआ तो रिवाल्वर निकालकर दुकान लूटने लगे। उन्होंने कई ट्रे गोल्ड अपने बैग में भरे और भाग गए।

भागने की हड़बड़ी में छूट गई लुटेरों की बाइक
इस बीच शोर सुनकर बाहर कुछ लोगों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे रिवाल्वर दिखाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहे। भागने की हड़बड़ी में उनकी एक बाइक छूट गई और दो लुटेरे पैदल ही रेलवे स्टेशन की तरफ भाग निकले।