ठाणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहर

मुंबई: चलती लोकल ट्रेन से गिरे 3 यात्री; एक की मौत, दो की हालत गंभीर

मुंबई/ठाणे: ठाणे में लोकल ट्रेन के डिब्बे में भीड़ के चलते बुधवार सुबह तीन यात्री चलती लोकल ट्रेन से गिर गए। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि दो जख्मी हैं। ट्रेन कलवा से मुंब्रा जा रही थी। मृतक की शिनाख्त हाजी रईस शेख (53) के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। जबकि इम्तियाज गुलाम हैदर शेख (42) और अबु ओसामा (23) गंभीर घायल हैं। ये दोनों लोग मुंब्रा के रहने वाले हैं।
पुलिस के मुताबिक, तीनों लोग सुबह 9 से 11 बजे के बीच दुर्घटना का शिकार हुए हैं। यह वह समय है, जब लोकल में अच्छी खासी भीड़ उमड़ती है। ज्यादातर लोग इस समय ऑफिस के लिए निकलते हैं। ट्रेन से गिरने पर हाजी रहीस शेख की मौके पर ही मौत हो गई थी। घायल हुए दो लोगों को कलवा के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।