दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहर

मुंबई: तकनीकी खराबी के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

मुंबई: रियाद से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाले एयरलाइंस के विमान ईटी 690 को हाइड्रोलिक रिसाव के बाद रविवार को मुंबई भेजा गया था। विमान सुरक्षित उतार गया है। यह जानकारी मुंबई एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने दी है। मुंबई अग्निशमन विभाग के मुताबिक, रविवार को तकनीकी खराबी के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के अनुरोध के बाद तीन फायर इंजन, एक रेस्क्यू वैन और अन्य वाहन तैनात किए गए।
हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि विमान में तकनीकी खराबी रियाद से उड़ान भरने के पहले या बाद में आई है। फिलहाल, विमान पूरी तरह सुरक्षित हैं। किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। विमान की जांच की जा रही है। सतर्कता की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया।

गौरतलब है कि मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी हवाई अड्डे के बाद दूसरे सबसे अधिक व्यस्त हवाई अड्डा कहा जाता है। अगस्त, 2019 में मुंबई एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया था। उस वक्त एक शख्स एयरपोर्ट पर दीवार कूदकर रनवे पर अचानक आ गया था। इस घटना के बाद मामले की जांच के आदेश दिए गए थे। इससे पहले इस एयरपोर्ट पर एक कुत्ते के आ जाने से विमान की रफ्तार थम गई थी। एयरपोर्ट के रवने से कुत्ते को हटाए जाने के बाद विमान ने उड़ान भरी थी। इस घटना के बाद निगरानी के आदेश जारी किए गए थे।
एयर ट्रैफिक कंट्रोल के निर्देश सही ढंग से नहीं सुन पाने के कारण स्वाइसजेट के पायलट को निलंबित कर दिया गया था। साथ ही, इस संबंध में नोटिस जारी किया गया था। मानसून के सीजन में विमानों के फिसलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। वहीं, सर्दी में कोहरे की वजह से भी विमान के पायलटों के साथ यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।