ब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहर

मुंबई: धारावी में युवती को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया; शख्स गिरफ्तार

मुंबई: एशिया की सबसे बड़ी झोपड़पट्टी के रूप में मशहूर मुंबई के धारावी से एक खौफनाक वाकया सामने आया है। यहां एक शख्स ने युवती पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया!

मुंबई पुलिस ने बुधवार को कहा कि धारावी इलाके में 20 वर्षीय महिला को जलाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शख्स की पहचान नंदकिशोर पटेल के रूप में हुई है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि पीड़ित महिला 70 फीसदी जलने की वजह गंभीर हालत में है। पीड़िता का शहर के सायन अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी ने कथित तौर पर महिला पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। फिलहाल, पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के इस नृशंस घटना को अंजाम देने के पीछे मंशा क्या थी? धारावी पुलिस आरोपी से सख्ती से पूछताछ भी कर रही है।