ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: धारावी में 5वें संक्रमित ने तोड़ा दम, BMC ने किये 4 और IAS तैनात, राहत कार्य में तेजी

मुंबई: महाराष्ट्र में सोमवार को संक्रमितों की संख्या 2006 हो गई। रविवार को 224 नए मरीज मिले जबकि 22 की मौत हो गई। मुंबई संक्रमण का एपिसेंटर बना हुआ है। यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 100 जबकि पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 1549 हो गया है।
सोमवार को शहर में 9 मरीजों ने दम तोड़ा। मुंबई में संक्रमण पर काबू पाने के लिए बीएमसी में 9 आईएएस अफसरों को तैनात किया गया है। आमतौर पर बीएमसी में पांच आईएएस होते हैं। लेकिन, उद्धव सरकार ने चार अतिरिक्त अफसरों को यहां तैनात किया है। उधऱ, नागपुर में रविवार को 17 नए कोरोना पॉजिटिव मिले है।
शहर में एक दिन में मिले संक्रमितों की यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। सभी मरीज आइसोलेशन वार्ड में थे।
शहर में अब 44 संक्रमित हो गए हैं। इनमें से 8 इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं जबकि एक की मौत हुई है।

बीएमसी ने बुजुर्ग मरीजों को घर पर रहने की हिदायत दी
मुंबई में जिन अफसरों के पास मुंबई को संक्रमण से बचाने की जिम्मेदारी है उनमें, बीएमसी कमिश्नर प्रवीण परदेशी, एडिशनल कमिश्नर की जिम्मेदारी संभाल चुकीं मनीषा म्हैसकर, अश्विनी भिड़े, एम. रामास्वामी, सुरेश काकानी, आशुतोष सलिल, पी. वेलूरासू, ए. जरहाड, जयश्री भोज हैं। इस बीच, बीएमसी ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि जिन्हें भी डायबिटीज, हाइपरटेंशन और दिल की बीमारी है वह घर में ही रहे।

बीएमसी के मुताबिक शहर में 87% मृतकों को डायबिटीज और हाइपरटेंशन जैसी बीमारी थी। जबकि 7-8% दिल और उम्र संबंधित बीमारियों से पीड़ित थे। उधर, पुणे के ससून हॉस्पिटल में एक महिला और एक पुरुष की सोमवार को कोरोना से मौत हो गई। महिला मरीज की उम्र 40 जबकि पुरुष 50 साल का था। महिला को डायबिटीज और पुरुष को किडनी संबंधित बीमारी थी। महाराष्ट्र में आज कुल 11 मौतें हो चुकी हैं।

सोमवार सुबह नेहरु नगर के रहने वाले एक 60 वर्षीया शख्स की कोरोना के चलते मुंबई के सायन हॉस्पिटल में मौत हुई है। बढ़ते मामलों को देखते हुए धारावी में हाईरिस्क कांटेक्ट ट्रेसिंग का काम जारी है। आज ही मदीना नगर, जनता कोआपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी और गुलमोहर चाल में तीन नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। यहां मृतकों का आंकड़ा पांच हो गया। 15 नए मरीज हैं। अब कुल संक्रमित 47 हो गए हैं। पूरी बस्ती को सील कर दिया है। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए धारावी में सैनिटाइजेशन का काम जारी है।

इंडियन नेवी द्वारा ईरान से लाए गए 44 भारतीय अपने राज्य जम्मू-कश्मीर लौट गए हैं। ये सभी 30 दिन से घाटकोपर के क्वारंटाइन सेंटर में थे। इनमें से 22 महिलाएं हैं। सभी को वायुसेना के विशेष विमान से श्रीनगर भेजा गया।

मुंबई के हिंदमाता ब्रिज के नीचे कैंप बना कर रखे गए टाटा हॉस्पिटल के मरीजों और उनके अटेंडेंट्स को अंधेरी के होटल कैपिटल भेज दिया गया। मुंबई मेयर किशोरी पेडणेकर ने बताया, मैंने वहां का दौरा किया और लोगों को भरोसा दिया कि उनके रहने-खाने का उचित प्रबंध किया जाएगा।

मुंबई में वर्ली स्थित पोद्दार कॉलेज में शहर के पहले डिसइंफेक्शन चैंबर को शुरू किया गया है।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने रविवार को धारावी में (दिव्याज फाउंडेशन) की पांच हजार खाद्य सामग्री के पैकेट मुहैया कराया। इस मौके पर बीजेपी के स्थानीय नेता मनी बालन मौजूद रहे।