महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: नकली पुलिस ऑफिसर बन लड़कियों संग धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार, वर्दी पहनकर करता था इंप्रेस!

मुंबई: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज रेलवे स्टेशन (CSMT) से रेलवे पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है। जो फर्जी अधिकारी बताकर लड़कियों को इंप्रेस करता था और उनके सामने शादी का प्रपोजल रखता था। आरोपी को तब पकड़ा गया जब वह वर्दी पहनकर रेलवे स्टेशन पर घूम रहा था। आरोपी की पहचान नीलेश चव्हाण के रूप में हुई है।

ऐसे आरोपी पर हुआ संदेह
CSMT रेलवे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 7 मार्च की दोपहर को स्टेशन के हेड टिकट अधीक्षक राजेश करलकर की नजर पुलिस इंस्पेक्टर की वर्दी में प्लेटफॉर्म पर घूम रहे निलेश पर पड़ी। वह ट्रेन से उतरने वाली हर दूसरी लड़की से बातचीत का प्रयास कर रहा था। उसकी हरकतों को देखकर करलकर को संदेह हुआ। उन्होंने निलेश से उसका आईकार्ड मांगा तो वह घबरा गया। इस पर राजेश करलकर का संदेह और पुख्ता हो गया और उन्होंने मौके पर रेलवे पुलिस बुलाकर आरोपी को पकड़वा दिया।

कई जिलों में लड़कियों संग धोखाधड़ी कर चुका था आरोपी
रेलवे पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो पता चला कि वह फर्जी पुलिस अधिकारी है और लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए उसने इस रास्ते को चुना। रेलवे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 420, 100 और रेलवे एक्ट की धारा 147 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी से पूछताछ में यह पता चला है कि वह कई अन्य शहरों में लड़कियों को अपने जाल में फंसा चुका था। उसके खिलाफ 4 अलग-अलग शहरों में धोखाधड़ी के केस दर्ज हैं। दो बार उसे अरेस्ट भी किया गया था और वह फिलहाल जमानत पर बाहर है।

आरोपी को परिवार ने घर से बाहर निकाला
जांच में यह भी सामने आया है कि कराड का रहने वाला निलेश को उसकी हरकतों की वजह से उसके परिवार ने उसे घर से निकाल दिया था। अपने मंसूबों को अंजाम देने के लिए वह मुंबई आया था।