
मुंबई, मरीन ड्राइव पुलिस ने दो क्लीनअप मार्शल को नकली पुलिस बनकर लोगों से ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ठाणे निवासी करण विश्वकर्मा अपने दोस्तों के साथ मरीन ड्राइव घूमने आया था। यहां उसको संतोष अशोक शिंदे और उसका एक साथी मिल गया, जिन्होंने खुद को मुंबई पुलिस का जवान बताकर दोनों से 3,900 रुपये ठग लिए। आरोप है कि दोनों पुलिस की धौंस दिखाकर वहां आने वाले कपल को भी परेशान किया करते थे और उनसे पैसे वसूलते थे। पुलिस ने जब दोनों संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया, तो वे क्लीनअप मार्शल निकले।
