ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: न्यू ईयर पार्टी में सहेली को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लेने के बाद दोस्तों ने मिलकर कर दी लड़की की हत्या!

मुंबई,(राजेश जायसवाल): मुंबई में नए साल के पहले दिन दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां नए साल की पार्टी के दौरान एक लड़की को उसके ही दो दोस्तों ने छत से नीचे फेंक कर उसकी जान ले ली। वहीं इस मामले में जांच में सामने आया है कि छत से फेंकने से पहले उन्होंने लड़की की बुरी तरह से पिटाई भी की थी। लड़की ने दोनों आरोपियों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिसके चलते उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। और लड़की की हत्या कर दी।

पुलिस ने 19 साल की जाह्नवी कुकरेजा की हत्या के आरोप में 22 साल के जोगधंकर और 19 साल की दीया पडंकर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। पार्टी में मौजूद जान्हवी के सभी दोस्तों से पूछताछ चल रही है। जान्हवी की मां ने पार्टी आयोजित करने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।
जान्हवी कुकरेजा के सिर और शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। खार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गजानन काबुले ने बताया कि खार पश्चिम में बिल्डिंग की छत पर नए साल की पार्टी आयोजित की गई थी। जहां कई दोस्त इकट्ठा हुए थे। पार्टी के अंत में जान्हवी और आरोपियों के बीच लड़ाई हुई थी, जिसमें लड़की की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। हमने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि उसने बिल्डिंग की छत पर पानी की टंकी के पास ब्वायफ्रेंड और अपनी एक सहेली को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद जाह्नवी ने अपने ब्वायफ्रेंड और सहेली को जमकर लताड़ा तो उनके बीच काफी कहासुनी होने लगी। इसके बाद उन दोनों ने जाह्नवी पर हमला कर दिया। माना जा रहा है कि विवाद के बाद जाह्नवी बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर जाने के लिए सीढ़ियों से उतर रही थी। उस दौरान जाह्नवी के प्रेमी और सहेली ने उसे धक्का दे दिया। 
काबुले ने बताया कि खार पश्चिम स्थित भगवती हाइट्स टॉवर की 16वीं मंजिल पर हाई प्रोफ़ाइल न्यू ईयर पार्टी रखी गई थी। पार्टी में ज्यादातर लोगों ने शराब पी रखी थी। रात में करीब 2 बजे के करीब जाह्नवी ने दोनों आरोपी दोस्तों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इस पर जाह्नवी ने आपत्ति जाहिर की और इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में गर्मागर्म बहस होने लगी। तभी पीड़िता का बाल पकड़कर खींचा गया और बुरी तरह से पीटा गया। पीड़िता के माथे पर चोट के निशान भी मिले हैं।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि पूरी मुंबई में पार्टियों पर पूरी तरह से पाबंदी होने के बावजूद बिल्डिंग की छत पर पार्टी कैसे हो रही थी? पुलिस इसके लिए अलग से FIR भी दर्ज कर सकती है।
पुलिस को जाह्नवी खून से लथपथ मिली। अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि जान्हवी के साथ इतनी बर्बरता से मारपीट की गई कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस घटना के सटीक क्रम का पता लगाने में जुट गई है।